योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
महराजगंज जनपद के ब्लॉक पनियरा अन्तर्गत ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल आज ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता की मिसाल बन चुका है। यहाँ के विद्यार्थी यह साबित कर रहे हैं कि यदि उचित प्रशिक्षण और प्रोत्साहन मिले तो गाँव की प्रतिभाएँ भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चमक सकती हैं।
पनियरा स्थित ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल के चार प्रतिभावान ताइक्वांडो खिलाड़ी रीया,रुकसाना,सौरभ,सत्यम का चयन राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता लखनऊ के के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम में दिनांक 5 नवम्बर से 8 नवम्बर 2025 तक आयोजित की जा रही है।
इन चार खिलाड़ियों ने पूर्व में आयोजित जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए थे, जिसके आधार पर इनका चयन राज्य स्तर पर हुआ। खिलाड़ियों के रवाना होने के अवसर पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण राव ने कहा —
“ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी निरंतर यह सिद्ध कर रहे हैं कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएँ भी किसी से कम नहीं हैं। परिश्रम, अनुशासन और मार्गदर्शन के साथ गाँव के बच्चे भी ऊँचाइयाँ छू सकते हैं।”
विद्यालय के सह-निदेशक अशुतोष मिश्रा ने कहा —
“ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि खेल और संस्कार का संगम है। यहाँ की प्रतिभाएँ आने वाले समय में जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाएँगी।”
विद्यालय के निदेशक जीवेश मिश्रा ने कहा —
“विद्यालय का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में काम करना है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी खेल के क्षेत्र में भी विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।”
इन खिलाड़ियों के प्रशिक्षण में ताइक्वांडो कोच श्वेता प्रजापति का विशेष योगदान रहा है, जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने निरंतर अभ्यास कर यह उपलब्धि हासिल की।
विद्यालय की टीम इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बलराम सिंह के संरक्षण में लखनऊ रवाना हुई है।







