उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
06/11/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी सरकार को परमाणु हथियार परीक्षण फिर से शुरू करने का प्रस्ताव पेश करने का निर्देश दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कथित तौर पर पेंटागन को “समान स्तर पर” परमाणु हथियार परीक्षण करने का आदेश दिया था।
सुत्रो के अनुसार, पुतिन ने बुधवार को सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि रूस व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि का पालन कर रहा है। यह संधि परमाणु हथियारों के विस्फोट पर प्रतिबंध लगाती है।
हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी, “अगर अमेरिका या संधि का कोई अन्य पक्ष देश ऐसे परीक्षण करता है, तो रूस जवाबी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होगा।”
ट्रंप ने एक साक्षात्कार में दावा किया था कि रूस और चीन सहित कुछ देश गुप्त रूप से परमाणु हथियार परीक्षण कर रहे हैं।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, रूसी सुरक्षा परिषद के उप-प्रमुख दिमित्री मेदवेदेव ने सोशल मीडिया पर लिखा: “ट्रम्प के परमाणु परीक्षणों से क्या तात्पर्य था, यह कोई नहीं जानता (शायद उन्हें खुद भी नहीं पता)। लेकिन वे संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति हैं, और ऐसे शब्दों के परिणाम अवश्यंभावी हैं: रूस को भी पूर्ण पैमाने पर परमाणु परीक्षण करने की उपयुक्तता का आकलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।”
ट्रम्प द्वारा आरोपित देशों में, चीन ने पहले ही गुप्त परीक्षणों से इनकार कर दिया है, जबकि पाकिस्तान ने कहा है कि वह परमाणु परीक्षण फिर से शुरू करने वाला पहला देश नहीं होगा।







