मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली

मतभेदों को दूर कर गले मिलने का पर्व है होली

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन कुशीनगर इकाई के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन।

हाटा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन कुशीनगर इकाई के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन संस्कृत पाठशाला हाटा में जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी की मौजूदगी में किया गया ।इस दौरान पत्रकारों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और रंग अबीर लगाकर होली की बधाई दी।
होली मिलन समारोह में वरिष्ठ पत्रकार बिद्यासागर सिंह ने कहा कि होली भाईचारे का त्योहार है। इसे हंसी खुशी मनाना चाहिए। प्रदेश सचिव पूर्वांचल मनोज कुमार गिरी एवं अमर उजाला हाटा तहसील प्रभारी ने कहा कि होली पर्व एक दूसरे का मतभेदों को दूर कर गले मिलने वाला दिन है। लाल साहब राव ने कहा कि ऐसे पर्व समाज मे लोगों को एक दूसरे से जोड़ने का कार्य करते हैं।रंगों के इस पर्व पर लोगों को आपस मे बधाई देने वाला पर्व है। वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार ने कहा कि आपस में मिल-जुलकर होली मनाने में सुखद अनुभूति होती है। साथ ही समाज में भाईचारा भी कायम रहता है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी ने सभी पत्रकारों का अभिवादन करते हुए कहा कि होली पर्व हमे सभी मतभेदों को दूर कर एक दूसरे को गले लगाने का संदेश देता है।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार लाल साहब राव, वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार, प्रदेश सचिव पूर्वांचल मनोज कुमार गिरि, जिला अध्यक्ष मनोज तिवारी, बृजभूषण मिश्र, उपेंद्र तिवारी, मनीष मिश्रा, रंजीत सिंह, चन्दप्रकाश तिवारी, अजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल में भव्य बाल मेला एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

    ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल में भव्य बाल मेला एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन् ध्रुव नारायण पब्लिक स्कूल में दिनांक 01 मार्च 2026 (रविवार) को विद्यालय परिसर में भव्य “बाल मेला”…

    राजकुमार शर्मा बने नगर अध्यक्ष परतावल

    महराजगंज जनपद में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जिला महामन्त्री रघुनाथ गुप्त जिला संरक्षक रामप्रीत गुप्ता जिला प्रभारी अजय राज कसौधन व जिला व नगर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *