भारत में रहना है तो भारत का बन कर रहना पड़ेगा – राजीव नयन

भारत में रहना है तो भारत का बन कर रहना पड़ेगा – राजीव नय

महराजगंज जनपद के पनियरा मुजरी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पनियरा खण्ड ने हिन्दू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर
स्व अभिराज चौरसिया कन्या इंटर कालेज के प्रागंण में स्वयं सेवक एकत्रित होकर धुमधाम से नव वर्ष से मनाया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विभाग प्रचाक राजीव नयन उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड संघचालक रामचन्द्र ने किया ।
मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक राजीव नयन ने अपने उदबोधन में कहा की वर्ष प्रतिपदा के ही दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक परम पूज्यनीय डा० केशव राव बलिराम हेडगेवार का जन्म हुआ था। इस दिन सबसे पहले हम ध्वज लगाकर आध ससंघचालक प्रणाम करते है। है। उन्होने कहा की हम अपना शताब्दी वर्ष मनाने जा रहे है,यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है।उन्होंने कहा की भारत रहना है तो भारत का बन कर रहना पड़ेगा।सभी स्वयंसेवक तन समर्पित मन समर्पित और यह जीवन समर्पित का भाव लेकर कार्य कर रहे है। हमारा लक्ष्य भारत को परम वैभव पर ले जाना है।

मुख्य वक्ता के उद्‌बोधन के बाद, मुजरी में भव्य पथ संचलन पूर्ण गणवेश स्वयंसेवको ने निकाला ।कई स्थानो पर नागरिको ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा किया ।

कार्यक्रम में सह जिला प्रचारक सूर्यप्रभात, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख शेषमणि, जिला प्रचार प्रमुख जीवश मिश्रा ,खण्ड प्रचारक आलोक,खण्ड कार्यवाह दिपक, सह खण्ड कार्यवाह योगेन्द्र, अमन, विहिप कार्यजिलाअध्यक्ष अरविंद‌ सिंह, रामबचन, विनय, बलराम,आकाश,राजन्, अनिल, आकाश, बबलु यादव, मनोज , प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह, दिपक कसौधन, विशाल, राघवेन्द्र, धनंजय, उमाशंकर, आकर्ष श्रीवास्तव, उमेश जयसवाल,सुनील, रूपेश, राजेश्वर, अशोक,उमेश प्रजापति नरसिंह सिंह दिलीप जायसवाल भानु सिंह देवेंद्र गिरी सर्वेश पाल सोनू प्रेम शिवा हेमन्त ,प्रमोद,अभिनव आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे ।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *