धूमधाम से मनाई गई ईद, नमाज अदा कर मांगी गई दुआए
योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवा अन्तर्गत सोमवार को श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में ईद का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई। त्योहार को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था भी काफी चुस्त-दुरुस्त थी। लोगों ने नमाज अदा करने के बाद ईद की मुबारकबाद दी। ग्रामसभा बड़हरा बरईपार, महम्मदा, हरपुर तिवारी,तरुकुलवा भटगांवा बुद्धिरामपुर, कोटवा पिपरिया,परतावल सहित अन्य जगहों पर प्रशासनिक निगरानी में ईद की नमाज अदा की गई। सभी चयनित स्थलों पर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई थी और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी। सुबह से ही लोग नए वस्त्र धारण कर एक दूसरे से गले से गले मिलकर एक दूसरे को बधाई देते हैं और पारंपरिक मिठाईया बाटते हैं ईद के शुभ अवसर पर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस मुस्तैद रहा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गयी जिससे लोगो ने बिना किसी परेशानी के त्योहार का आनन्द उठाया स्थानीय जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों और धार्मिक नेताओं ने ईद की शुभकामनाएं दी और इसे प्रेम शान्ति और सौहार्द का त्योहार बताया ईद के इस पवन पर्व पर एसडीएम सदर रमेश कुमार, सीओ सदर आभा सिंह, थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, चौकी प्रभारी मनीष पटेल सहित अन्य अधिकारी क्षेत्र में निगरानी कर रहे थे जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बना रहा







