8 साल बेमिसाल: विधायक ने गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों को जनता से कराया अवग
महराजगंज जनपद अन्तर्गत ग्राम सभा बासपार व नगर पंचायत परतावल के छातीराम में सरकार के “8 साल बेमिसाल” कार्यकाल के तहत लोकप्रिय विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने गांव-गांव जाकर पत्रक वितरण कर जनता को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया
इस दौरान उन्होंने सरकार के द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी तथा सरकार किस तरह से जन कल्याणकारी कार्य कर रही है। पिछले 8 वर्षों में केन्द्र व राज्य सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के उत्थान के लिए कई अहम ऐतिहासिक फैसले लिए हैं प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, सड़क निर्माण, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के प्रमुख उपलब्धियों के रूप में गिनाया
आपको बताते चले कि लोकप्रिय विधायक गांव-गांव जाकर पत्रक वितरण के दौरान लोगों से संवाद भी किया और उनकी समस्याओं को भी गंभीरतापूर्वक सुना व जनता को आश्वस्त किया कि सरकार लगातार जनहित में काम कर रही है आने वाले समय में और भी योजनाएँ सरकार के द्वारा लाई जाएँगी जिससे सभी वर्गों का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके
इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया तथा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना की सोहसा बासपार व नगर पंचायत परतावल में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को भी सामने रखा जिनका समाधान करने का विधायक ने त्वरित निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया कड़ी धूप में भी विधायक जनसम्पर्क के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को गिनाने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे है
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि नन्दू दुबे, मण्डल अध्यक्ष विवेक पटेल, इंद्रजीत तिवारी, डॉ योगेंद्र पाण्डेय, सभासद ईश्वर राय सभासद रिंकू सिंह जनार्दन पाण्डेय, आनन्द पाण्डेय, गंगाधर जायसवाल व दीपू रावत के साथ तमाम गणमान्यजन उपस्थित रहे।







