पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, बुरहानपुर ने दिया ज्ञापन

 

बुरहानपुर के पत्रकारो ने पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिए दिया ज्ञापन।

बुरहानपुर, मध्य प्रदेश।

जिले के संयुक्त जिला कलेक्टर कार्यालय में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बुरहानपुर इकाई के पदाधिकारियों और सदस्यों ने डिप्टी कलेक्टर सृजन श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा है, उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन दिया, पदाधिकारियों ने मांग हैं कि पत्रकारों के लिए पत्रकार कॉलोनी निर्माण और पत्रकार सुरक्षा कानून को प्रदेश में शीघ्र लागू की जाए, इस दौरान इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जिलाध्यक्ष शकील खान, जिला उपाध्यक्ष सुमेश तायड़े, सचिव राहुल इंगले, वरिष्ठ पत्रकार सदस्य गोकुल खंडारे, मनोज भागवतकर, सोहेल अहमद, शेख वसीम ने एक स्वर में मांग उठाई।
पत्रकारों का कहना है कि मीडिया कर्मी समाज के हर वर्ग की आवाज सरकार तक पहुंचाते हैं, लेकिन उनके खुद के सुरक्षा और आवास के मुद्दे वर्षों से उपेक्षित हैं, कई बार फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकारों को धमकियों और हमलों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में पत्रकार सुरक्षा कानून का लागू होना बेहद जरूरी है।
एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया है कि बुरहानपुर में पत्रकारों के लिए उचित स्थान पर कॉलोनी विकसित की जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों को भी सम्मानजनक आवास मिल सके।
इस दौरान जिला अध्यक्ष शकील खान सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, उन्होंने कहा कि अगर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन की राह अपनाने पर मजबूर होगा।
डिप्टी कलेक्टर सृजन श्रीवास्तव ने पत्रकारों की महत्वपूर्ण मांगों का ज्ञापन शासन को अग्रसारित करने का आश्वासन दिया है।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *