अवैध रूप से संचालित तीन हॉस्पिटल सील, माही हॉस्पिटल गोधवल में नहीं मिले डॉक्टर

 

महराजगंज जनपद सी एच सी परतावल क्षेत्र में गुरुवार को नोडल अधिकारी डॉ. वीरेंद्र आर्य ने अपनी टीम के साथ कई अस्पतालों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान तीन अस्पतालों को अवैध रूप से संचालित पाया गया, जिस पर तत्काल सील कर दिया गया। वहीं एक अस्पताल के कागजात जांच हेतु साथ ले लिए गए।

नोडल अधिकारी डॉ. आर्य ने सबसे पहले परतावल–गोरखपुर मार्ग स्थित माही हॉस्पिटल गोधवल का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि वहां प्रसव के बाद एक महिला और शिशु भर्ती थे, लेकिन मौके पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। अस्पताल में ऑन कॉल दो डॉक्टर — डॉ. विनीता शर्मा और डॉ. अबरार अहमद — रजिस्टर्ड बताए गए, पर दोनों अनुपस्थित मिले। अस्पताल में बेड पर चादरें नहीं थीं और लाइट की पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं थी। इस पर अधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए संचालक से अस्पताल के सभी कागजात मांगे और जांच हेतु अपने साथ ले गए।

इसके बाद टीम श्यामदेउरवा क्षेत्र स्थित पब्लिक हॉस्पिटल पहुंची, जहां रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल न होने की पुष्टि हुई। नोडल अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया। वहीं पास ही एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा संचालित क्लीनिक को भी मौके पर ही सील किया गया।

अंत में टीम ने परतावल स्थित सहारा मल्टी स्पेसलिस्ट हॉस्पिटल का निरीक्षण किया जिसके ऑपरेशन थियेटर में कमी पाये जाने पर तत्काल सील कर दिया।

निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक आदित्य पांडेय और वरिष्ठ सहायक सुनील उपाध्याय भी मौजूद रहे। नोडल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि बिना रजिस्ट्रेशन और आवश्यक चिकित्सा मानकों के अस्पताल चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *