धनबाद में पत्रकारों पर हुए हमले की इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने की कड़ी भर्त्सना

धनबाद में पत्रकारों पर हुए हमले की इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने की कड़ी भर्त्सना

अगर आज भी हम सजग नहीं होंगे तो भविष्य में पत्रकारों की स्थिति और भयावह हो जाएगी – मधु सिन्हा

अगर सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर गंभीर नहीं होती है तो हम सड़क से संसद तक उग्र आंदोलन करने को तैयार – देवानंद सिन्हा

रांची, झारखंड ।

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की कार्रवाई के विरोध में धनबाद शहर में धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के दो पक्षों ने एक दूसरे पर हमला किया। कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों पर भी जिला कार्यकारी अध्यक्ष रशीद रजा अंसारी के पुत्र और भाई ने पत्रकारों पर हमला कर दिया। उनके कैमरे तोड़ दिए ।
इस हमले में एक दैनिक अखबार के फोटो जर्नलिस्ट मोहम्मद शाहिद को गंभीर चोट आई है। उनका इलाज धनबाद के सदर हॉस्पिटल में कराया जा रहा है। कई पत्रकारों के मोबाइल छीन लिए गए। हालांकि, बाद में मोबाइल लौटा दिए गए। इस घटना को लेकर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पत्रकारों ने की कड़ी भर्त्सना करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
इस घटना पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा ने कहा कि यह घटना अत्यंत ही निंदनीय है, हम दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हैं और आजकल पत्रकारों पर हमला आम हो गया है। कहने को हम पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, लेकिन हम खुद सुरक्षित नहीं है। किसी का विरोध करने पर कभी धमकी, तो कभी हमला, तो कभी हत्या तक कर दी जाती है। और सरकार मौन रहतीं हैं, फिर चाहे वो केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार। हम और हमारा संगठन कई वर्षों से पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग करते आ रहे हैं, परन्तु सरकार ने कभी इस ओर ध्यान नहीं दिया । अगर सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर गंभीर नहीं होती है तो हम सड़क से संसद तक उग्र आंदोलन करने को लेकर विवश ना हो जाए।
वहीं राष्ट्रीय सचिव (महिला विंग) मधु सिन्हा ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसा घटना लोकतंत्र को शर्मिन्दा करने का कार्य करती है। जहां पुरुष पत्रकार बंधु ही सुरक्षित नहीं हैं, वहां महिला पत्रकार स्वयं को कितना सुरक्षित महसूस करेंगी । आजकल पत्रकारों की स्थिति काफी दयनीय है। पत्रकारों को धमकी देने का चलन सा हो गया है। और सिर्फ झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार का ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारत में पत्रकारों पर हमले होते आ रहे हैं । अगर आज हम सजग नहीं होंगे तो भविष्य में स्थिति और भी भयावह होंगी।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार नवल किशोर सिंह, विजय दत्त पिंटू,आतिफ खान, विपिन कुमार सिंह,रफी समी, काजल मेहता, सौरभ राय, श्रेयसी मुखर्जी, निहाल शाह, अमित सिंह, सुजीत सिन्हा, अमन खान, विजय कुमार, सलमान खान एवं अन्य पत्रकार बंधुओं ने इस घटना की कड़ी भर्त्सना करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *