महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 730 (NH-730) छातीराम बड़ा टोला पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक टैक्सी वाहन सवारी भर कर परतावल से कप्तानगंज को जा रहा था कि रास्ते मे ही वाहन का स्टेयरिंग अचानक फेल हो जाने के कारण जीप अनियंत्रित होकर कप्तानगंज के तरफ से आ रही बाईक में जोरदार टक्कर मार दि टक्कर लगने से तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ज़िप वाहन तेज़ गति से परतावल से कप्तनगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान स्टीयरिंग में तकनीकी खराबी आ गई जिससे चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और बाइक में मारने के बाद सड़क किनारे टाइल्स के दुकान पर रखी टाइल्स पर टकरा गया इस दुर्घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परतावल पर पहुँचाया गया
घायलों की पहचान राजकुमार पूत्र सुरेश उम्र 25 वर्ष ग्राम सभा मिश्रौली थाना कप्तानगंज कुशीनगर, सुनील पूत्र जयप्रकाश उम्र 23 वर्ष मोहम्मदपुर थाना श्यामदेउरवा और नूरजहां सिद्धिकी पत्नी सबरेआलम उम्र 35 वर्ष नारायणपुर थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। घायलों का इलाज सी एच सी पर चल रहा है वही पुलिश प्रशासन दुर्घटनाग्रस्त बाहन को अपने कस्टडी में ले लिया हैं स्थानीय लोगो ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के बेहतर इंतजाम और फिटनेस की कड़ी जांच की मांग की है







