सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
14/08/2025
कठमाण्डौ,नेपाल – भारतीय जल संसाधन मंत्रालय के तकनीकी विशेषज्ञों के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार सुबह मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह से मुलाकात की।
बैठक के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने भूजल की स्थिति का विस्तृत आकलन करने और जल संकट को दूर करने के लिए सुझाव और उपाय प्रदान करने हेतु एक योजना प्रस्तुत की।
यह दल आने वाले दिनों में मधेश प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर भूजल की स्थिति पर आवश्यक शोध करेगा।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल में जल संसाधन मंत्रालय के तकनीकी विशेषज्ञ आशीष पांडे, जगदंबा प्रसाद और प्रशांत राय शामिल थे।
मुख्यमंत्री सिंह ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल के शोध और सुझाव प्रांत में सतत जल प्रबंधन और भूजल संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।







