सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
14/08/2025
काठमाण्डौ,नेपाल — प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली चीन की यात्रा पर जाने वाले हैं।
बलूवटार सूत्रों ने बताया है कि प्रधानमंत्री का चीन दौरा तियानजिन में आयोजित होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए निर्धारित है।
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं।
बताया जा रहा है कि उनके भारतीय समकक्ष मोदी और प्रधानमंत्री ओली के बीच मुलाकात की संभावना है।
इसी तरह, सूत्रों का कहना है कि चीन यात्रा के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात की संभावना है। एससीओ शिखर सम्मेलन 31 अगस्त और 1 दिसंबर को होगा।
प्रधानमंत्री ओली इसमें भाग लेने के लिए 30 अगस्त को बीजिंग रवाना होंगे।
प्रधानमंत्री ओली 30 अगस्त को एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बीजिंग जा रहे हैं।
वे 16 सितम्बर के भारत जा रहे हैं। इस यात्रा की अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।







