सरकारी स्कूल को मर्ज किए जाने से अभिभावको ने किया विरोध प्रदर्शन

महराजगंज जनपद के विकास खण्ड परतावल अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय भवसगरा को मर्ज किए जाने की सरकारी योजना का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। शनिवार को विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों के अभिभावकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के निर्णय को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में मिना, कौशल्या, करमदानी, अनिल, दुर्गावती, फूलमती, टासी, विनीता, विनोद व सरिता सहित कई अभिभावक शामिल रहे। उन्होंने प्रशासन से साफ शब्दों में कहा कि गांव का यह स्कूल गरीब और मजदूर तबके के बच्चों के लिए शिक्षा का एकमात्र माध्यम है। यदि इसे मर्ज किया गया तो बच्चों को लगभग दो किलोमीटर दूर अन्य विद्यालय में भेजना होगा जो उनके लिए सुरक्षित और व्यावहारिक नहीं है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छोटे बच्चों को इतनी दूर पैदल भेजना माता-पिता के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने पूछा कि अगर रास्ते में किसी बच्चे को कुछ हो जाता है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? सरकार को पहले बच्चों की सुरक्षा, परिवहन व्यवस्था और निगरानी सुनिश्चित करनी चाहिए। अभिभावकों ने दो टूक कहा कि यदि सरकार बच्चों की पूरी जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है तो वह अपने बच्चों को दूर के स्कूल में नहीं भेजेंगे।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि निर्णय को वापस नहीं लिया गया तो गांव में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सरकार शिक्षा को बेहतर बनाने के नाम पर ऐसे फैसले न ले जो सीधे तौर पर बच्चों के भविष्य और उनकी सुरक्षा पर असर डालते हों। गांव के लोग अब एकजुट होकर अपने स्कूल को बचाने की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *