स्वयंसेवकों द्वारा वन विहार कार्यक्रम का किया गया आयोजन,अनेकता में एकता फैलाने का दिया सन्देश

 

महाराजगंज जनपद में परतावल ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम सभा अन्ध्या मे मंदिर प्रांगण में हिन्दू नेता व पूर्व सांसद प्रतिनिधि काशी नाथ सिंह की अध्यक्षता में बजरंग शाखा के स्वयंसेवकों द्वारा वन विहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान खेलकूद एवं अंताक्षरी का भी आयोजन हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में समरसता, संगठन और एकता की भावना को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री काशीनाथ सिंह ने कहा, “हमें अनेकता में एकता का संदेश फैलाना चाहिए। संगठन में बहुत बड़ी शक्ति होती है, जो देश को सशक्त बनाती है।”

इस कार्यक्रम में कई प्रमुख समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया, जिनमें डॉ. बैजनाथ यादव, गंगाधर जायसवाल, महंगू बाबा, श्याम कुमार, द्वारिका वर्मा, प्रभा मद्धेशिया, रमेश मद्धेशिया, माखन, जय प्रकाश मद्धेशिया, संतोष मद्धेशिया, रविंद्र गुप्ता, ओसीयर यादव, पुनीत पांडेय, राधेश्याम, अछेलाल, जनार्दन चौरसिया, मुकुल शर्मा, विजय वर्मा, महेंद्र जायसवाल, सुनील सरावगी, विवेकानंद पटेल, धर्मेंद्र यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक एकता और देशभक्ति की भावना को नई दिशा देने का संदेश सफलतापूर्वक दिया गया।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *