डॉ योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
महराजगंज जनपद के पनियरा में जन आक्रोश यात्रा के बाद दी गई पहलगाम मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि ।
पनियरा l कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए भयानक और घृणित आतंकवादी हमले के विरोध में पनियरा नगर में विशाल जन आक्रोश यात्रा निकाली गई जिसमे लोगो ने आतंकवाद मुर्दाबाद का नारा लगाकर जमकर विरोध किया ।जन आक्रोश यात्रा के बाद दुर्गा मंदिर पर एकत्रित लोगो को संबोधित करते हुए
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला प्रचारक सूर्य प्रभात जी ने अपने उद्बोधन में कहा की इस हमले की
जितनी भी निंदा की जाए वह कम है,
ये आतंकवादी पूरी दुनिया और इंसानियत दोनों के दुश्मन हैं। जिन कश्मीरियों की रोजी- रोटी, और पूरी जिंदगी, पर्यटकों और श्रद्धालुओं के, वहां आने जाने के सहारे ही चलती है, उन आम कश्मीरियों के लिए भी ऐसी घटना किसी बड़ी आपदा से कम नहीं है।भारतीय सेना, इस विपत्ति की घड़ी में आम कश्मीरियों के साथ खड़ी होकर ,आतंकियों को पाताल से भी ढूंढ निकालेगी और उन्हें ऐसा सबक सिखाएगी कि, दोबारा फिर कोई आतंकी ऐसी घटना करने की हिम्मत ना जुटा सके।
पनियरा खण्ड के माननीय खण्ड संघचालक रामचन्द्र ने कहा की आतंकियों ने बहुत घृणित कार्य किया है जिसका परिणाम बहुत बुरा होने वाला है ।कश्मीर धीरे धीरे प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा था लेकिन इन कट्टरपंथियों ने अपने घृणित कार्य से कश्मीर को पीछे ले जाने का कार्य किया है ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख जीवेश मिश्रा ने पहलगाम की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा की अब ईट का जवाब पत्थर से देने का समय आ गया है,पाकिस्तान ने आतंकियों को संरक्षण दे रखा जिसका यह देश बहुत बुरा परीणाम भोगने वाला है ।समय आ गया है पाक अधिकृत कश्मीर को पाकिस्तान से मुक्त कराकर भारत में मिलाने का जो एक स्वर्णिम काल का प्रारम्भ होगा ।
जन आक्रोश यात्रा में खण्ड कार्यवाह दीपक, सह खण्ड कार्यवाह योगेन्द्र, नगर प्रचारक आलोक, आदर्श ,अशोक, हेमंत,विकास,रामाशीष ,सुनील,विशाल ,ओमप्रकाश, विश्वहिंदू परिषद के अध्यक्ष अरविंद , मोहनलाल मौर्य,चेयरमैन पनियरा उमेश, डॉ प्रणय विश्वास,बबलू यादव, उमेश प्रजापति, राजेश पाल, दीपक जयसवाल, जगदीश यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे







