गाजे बाजे के साथ निकला श्री राम जानकी शोभायात्रा उमड़ा जनसैलाब

गाजे बाजे के साथ निकला श्री राम जानकी शोभायात्रा उमड़ा जनसैला

 

महराजगंज जनपद के विकास खण्ड परतावल के ग्राम सभा भटगावा उर्फ तरकुलवा स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में शुक्रवार को धर्म और आस्था से ओतप्रोत माहौल में भगवान श्रीराम, माता सीता व लक्ष्मण जी की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधान से की गई। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारम्भ होकर पूरे गांव में भ्रमण करते हुए नगर पंचायत परतावल के वार्ड नं 12 भगत सिंह नगर के छठघाट पोखरे से जल लेकर पुनः मंदिर परिसर पर वापस हुए यात्रा में विभिन्न झांकिया बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों व भजन-कीर्तन के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जय श्रीराम के उद्घोष से गांव गूंज उठा।

आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पांच थानों की पुलिस और पीएसी बल की तैनाती की गई थी। स्थानीय प्रशासन ने भी ड्रोन कैमरे से कलश यात्रा के स्थिति का जायजा लिया। पुलिस बल की सक्रियता से शोभायात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

मंदिर समिति के पदाधिकारियों और ग्रामवासियों ने श्रद्धालुओं का आभार जताते हुए बताया कि यह आयोजन आपसी भाईचारे और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। विद्वान आचार्यों की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई।

यह आयोजन न केवल ग्रामवासियों के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बन गया है। इस अवसर पर प्रधान राजेश गुप्त बजरंगी प्रसाद सुरेश पाण्डेय जितेन्द्र तिवारी सुधिर पाण्डेय शुनिल पाण्डेय अजय गुप्त दिनेश पाण्डेय छोटू पाण्डेय नन्दू गुप्त के साथ समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *