उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
26/11/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी ने 30 नवंबर तक देश भर में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।
इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने 17 नवंबर को 78 साल की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और तत्कालीन गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल ने मौत की सज़ा सुनाई थी।
अवामी लीग ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के ज़रिए ट्रिब्यूनल के फैसले पर मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार की राजनीतिक “साज़िश” होने का आरोप लगाया था।
अवामी लीग ने कहा है कि इस फैसले का मकसद हसीना और पार्टी को अगले साल फरवरी में होने वाले आम चुनावों से बाहर रखना है।
पार्टी ने ट्रिब्यूनल के फैसले को गैर-कानूनी बताते हुए खारिज कर दिया है। अवामी लीग ने मोहम्मद यूनुस के इस्तीफे की मांग की है।
अवामी लीग ने यूनुस और उनके साथियों पर “एंटी-लिबरेशन” और “एंटी-नेशनल” गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है।
लीग ने पत्र में कहा है, “बांग्लादेश में शर्मनाक चुनाव की अनुमति नहीं है, हम किसी भी कीमत पर इसका विरोध करेंगे।”







