अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल 

 

श्यामदेउरवां, महराजगंज।
थाना श्यामदेउरवां पुलिस ने अवैध असलहा रखने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना श्यामदेउरवां पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कतरारी नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी अंकुल सिंह उर्म करीब 19 पुत्र नागेंद्र सिंह निवासी ग्राम अतरौलिया थाना पिपराइच जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

इस संबंध में थाना श्यामदेउरवां में मुकदमा अपराध संख्या 136/2026 धारा 3/25 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामानुज सिंह यादव, उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत तिवारी, कांस्टेबल प्रमोद यादव, कांस्टेबल अविनाश सिंह एवं कांस्टेबल इस्तियाक आलम अंसारी शामिल रहे।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार पर हमले में एफआईआर न होने पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई आवाज

    पत्रकार पर हमले में एफआईआर न होने पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उठाई आवाज सीएम, डीजीपी, प्रेस काउंसिल को ईमेल, दोषी दारोगा के निलंबन की मांग। गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। झांसी…

    Please Share this News

    लकड़ी-बांस के सहारे दौड़ रही बिजली लाइन, ग्रामीणों ने एसडीओ से लगाई गुहार

    बिजली पोल के अभाव में खतरे के साए में जी रहे ग्रामीण परतावल। विकास खंड परतावल के ग्राम जद्दूपिपरा में बिजली विभाग की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है।…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *