उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
26/04/2026
काठमाण्डौ,नेपाल – मयागदी जिला के धौलागिरि ग्रामीण नगर पालिका-4 स्थित धौलागिरि हिमाल पर चढ़ाई के दौरान गिरकर घायल हुए एक पर्वतारोही को दो दिन बाद सुरक्षित बचा लिया गया।
संखुवासभा जिला के मकालू ग्रामीण नगर पालिका-2 के 21 वर्षीय मिंगमा तेनजी शेरपा 8,167 मीटर ऊंचे धौलागिरी पर्वत पर सफलतापूर्वक चढ़ने के बाद लौटते समय शुक्रवार सुबह चोटी के पास फिसलकर लगभग 400 मीटर नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
रेस्क्यू में शामिल 14 समिट एक्सपीडिशन के फुरु तेनजी शेरपा ने बताया कि उन्हें बचा लिया गया और इलाज के लिए आज काठमाण्डौ भेजा गया।
उन्होंने कहा, “हमने बेस कैंप से संपर्क किया और ऊपरी कैंप से बचावकर्मियों को बुलाया और मिंगमा को शनिवार रात बेस कैंप में ले आए।”









