उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
26/04/2026
काठमाण्डौ,नेपाल – सिलीगुड़ी कॉरिडोर में रंगापानी से बागडोगरा तक 35 किमी लंबी भूमिगत रेलवे और सड़क सुरंग बनाई जाएगी।
इससे नॉर्थ-ईस्ट की सुरक्षा और कनेक्टिविटी मजबूत होगी। ट्रैक में छोटे स्टेशनों के साथ गुलमा, सिवोक और बागडोगरा शामिल हैं।
यह चिकन नेक क्षेत्र से होकर गुजरेगा। इस प्रोजेक्ट की लागत 11,600 करोड़ रुपये है।
इस कॉरिडोर में सबसे लंबी सुरंग 19 किलोमीटर की होगी।
22 किलोमीटर का गलियारा नेपाल, भूटान, चीन और बांग्लादेश सीमा को जोड़ेगा।









